इंडोनेशिया में एक दंपती ने अपने बच्चे का नाम गूगल रखा है। इसे वर्ल्ड स्ट्रॉन्गेस्ट नेम का खिताब दिया गया है। इंडोनेशिया के रहने वाले एंडी सुपुत्रा की पत्नी ने आठ माह पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। एंडी अपने बच्चे का नाम कुछ हटकर रखना चाहते थे। उन्होंने अच्छे नाम के लिए बहुत से लोगों से मदद ली। लेकिन कोई भी नाम उन्हें पसंद नहीं आया।
रà¤à¤¾ à¤à¥à¤à¤², à¤
ब मिला वरà¥à¤²à¥à¤¡ सà¥à¤à¥à¤°à¥à¤¨à¥à¤à¥à¤¸à¥à¤ नà¥à¤® à¤à¤¾ à¤à¤¿à¤¤à¤¾à¤¬" xss=removed>
बाद में उन्हें लगा कि वह अपने बेटे का नाम तकनीक पर रखेंगे। इसके लिए उन्होंने विंडोज, आइओएस, आइफोन और माइक्रोसॉफ्ट जैसे नाम सोचे। हालांकि बाद में उन्होंने बच्चे का नाम गूगल रख दिया। एंडी का मानना है कि यह शब्द सबसे ज्यादा दुनिया में प्रचलित है और दिनभर में सैकड़ों बार लिया जाता है। यही कारण है कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम गूगल रख दिया।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments